नल जल योजना के कार्य में अनियमित बरते जाने व लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को नकटी पंचायत के नकटी स्थित विभागीय कार्यालय पहुंच कर जमकर रोष जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी नहीं मिलने पर कार्यालय का घेराव कर दिया। साथ ही विभाग के अधिकारियों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।