फरसगांव: फरसगांव में सिंगल यूज पॉलीथीन पर कार्रवाई, साप्ताहिक बाजार में 23 व्यापारियों से पोलिथीन जब्त कर वसूला गया जुर्माना
पर्यावरण संरक्षण और नगर क्षेत्र को सिंगल यूज पॉलीथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत फरसगांव द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज सोमवार दोपहर 12 बजे साप्ताहिक बाजार स्थल पर राजस्व टीम ने निरीक्षण करते हुए पॉलीथीन उपयोग करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की। टीम ने 23 लोगों से कुल 1300 रुपये का अर्थदंड वसूला तथा करीब 4 किलो 700 ग्रा