नवाबगंज: जैदपुर-लक्ष्बर बजहा संपर्क मार्ग खराब, स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की
बाराबंकी में जैदपुर रोड से लक्ष्बर बजहा तक का संपर्क मार्ग कई वर्षों से खराब है।इस कारण हजारों लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार करीब 1 बजे प्रशासन से इस मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।यह मार्ग स्कूली बच्चों सहित रोजाना हजारों लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है।