चायल: भगवानपुर में रामलीला के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, कमेटी अध्यक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
सराय अकिल थाना क्षेत्र के भगवापुर गांव में रामलीला आयोजन के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृजेंद्र नारायण मिश्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना सराय अकिल में बुधवार प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।