बलरामपुर: बलरामपुर वन मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वन मंडलाधिकारी ने अस्थायी कर्मचारियों के किए तबादले
बलरामपुर वन मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वन मंडलाधिकारी ने किए अस्थायी कर्मचारियों के तबादले. बलरामपुर। वन मंडल बलरामपुर के वन मंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेई (भारतीय वन सेवा) ने वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण, संवर्धन तथा वानिकी कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए वन मंडल के अंतर्गत बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है।