कटंगी: नगर परिषद कटंगी के कर्मचारी की वार्ड क्रमांक 4 स्थित घर में मिली लाश, भाई ने जताई हत्या की आशंका
नगर परिषद कटंगी की जलप्रदाय शाखा में तैनात कर्मचारी की वार्ड क्रमांक 04 सरकारी अस्पताल कॉलोनी के पीछे उसके ही घर की छत में रविवार को लाश बरामद की गई। मृतक पवन नामदेव के बड़े भाई ने हत्या का संदेह जाहिर किया है। संदेहास्पद स्थिति में पवन की मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसने शव बरामद किया।