कटंगी: कटंगी क्षेत्र में खेतों में अंधाधुंध हो रही पेड़ों की कटाई,गांव से लेकर शहर में कृषि भूमि पर हर दिन कट रहे सैकड़ों पेड़
इन दिनों कटंगी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों और शहर से सटे खेतों में हरे-भरे विशालकाय फलदार, छायादार और इमारती लकड़ी के लिए अंधाधुंध तरीके से पेड़ों की कटाई हो रही है। पेड़ों की कटाई बिना सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए ही की जा रही है, और इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर गांवों में पंचायतों और शहरी क्षेत्र में नगर परिषद को भी है परंतु सब चुप बैठे है।