कटंगी: शोभा की सुपारी बनी पेयजल योजना,चौखंडी गांव में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ, महिलाओं को झेलनी पड़ रही परेशानी
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत चौखंडी में 53 लाख 81 हजार रुपए की लागत से बनी पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। मगर, दो सालों से यह योजना अपूर्ण है। ठेकेदार ने घरों के सामने नल कनेक्शन तो लगा दिए है और योजना को पंचायत के हैंडओवर करने की कागजी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जबकि टेस्टिंग के दौरान कई जगह से पाईप लाईन क्षतिग्रस्त मिली है।