कटंगी: ग्राम दुधारा में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई शिकायत
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुधारा में पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद और मारपीट की घटना हुई है। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कटंगी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लता हरिनखेड़े निवासी साई नगर वाड़ी नागपुर हाल मुकाम दुधारा ने अपने पति कपूरचंद पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की।