कटंगी: पब्लिक एप की खबर का हुआ असर, कटंगी में भूमाफिया व दलाल ने वापस किए प्लॉट खरीददार के पैसे
प्लॉट बिक्री के नाम पर भू-माफियाओं और एक दलाल ने मिलकर अर्जुननाला निवासी दीपक चौहान नामक खरीददार से 1 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की थी। जिसकी खरीददार ने कटंगी पुलिस और तहसीलदार के पास लिखित शिकायत की थी। वहीं हमने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद भू-माफियाओं के खिलाफ एक्शन में आई पुलिस और प्रशासन ने भू-माफियाओं और दलाल पर कार्रवाई की।