समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहनपुर निवासी पंकज झा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से शराब बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।