प्रतापगढ़: छोटीसादड़ी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में 3 साल से फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी रामेश्वर लाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रवीण