अशोक नगर: तेज आंधी बनी आफत खजूरिया गांव में 25 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला, हालत गंभीर
अशोकनगर जिले के खजुरिया गांव में तेज आंधी एक बड़ा हादसा बन गई। आंधी के तेज झोंकों से एक बुजुर्ग महिला 25 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार खजुरिया निवासी भंवरी बाई कुशवाहा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर काम कर रही थीं। तभी अचानक तेज हवा के झोंके से संतुलन बिगड़ा और वह पास के सूखे कुएं में जा गिरीं।