कोल: नगला बरी में प्रेमिका से शादी न होने पर युवक ने खाया जहर, JN मेडिकल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Jul 4, 2025 नगला बरी में प्रेमिका से शादी न होने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। 22 वर्षीय सचिन पुत्र दिनेश का रिश्तेदारी की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार रात्रि सचिन अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच सचिन ने प्रेमिका से शादी करने की बात कही तो प्रेमिका ने पिता से बात करने की बात कही। इसी बीच जहर खा लिया।