गभाना: मेहरावल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, दोनों गंभीर रूप से घायल
अलीगढ़ में जीटी रोड़ पर सड़क हादसा हो गया। बाइक और कार की टक्कर में दो दोस्त गम्भीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर घटनास्थल के पास एकत्र हो गए। सूचना के बाद हाइवे एम्बुलेंस मौके पर आ गई। घायलों की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल से जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।