कोल: महफूज़ नगर में दबंगों ने एक हफ्ते पहले हुई कहासुनी की दुश्मनी निकालते हुए युवक का सिर लोहे की रॉड से फोड़ा
Koil, Aligarh | Jul 3, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के महफूज नगर की है।जहां दबंगों ने एक हफ्ते पहले हुई कासुनी की दुश्मनी युवक से निकाल ली। अकेला देख युवक का लोहे की रोड से सिर फोड़ कर उसकी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक के द्वारा क्षेत्रीय पुलिस से तहरी देकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल युवक को गुरुवार की रात अस्पताल भेज दिया।