कोल: अलीगढ़ में धान की रोपाई के लिए मानसून की पहली बारिश बनी वरदान, बारिश की बूंदें किसानों और मजदूरों के लिए संजीवनी बनीं
Koil, Aligarh | Jul 3, 2025 अलीगढ़ में मानसून की पहली बारिश ने किसानों और कृषि मजदूरों के लिए राहत की सांस लेकर आई है। इस बारिश से धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी मिला और किसानों को डीजल पर होने वाले खर्च से मुक्ति मिली है।किसानों को इस बारिश से कई फायदे हुए हैं। समय पर हुई बारिश से धान की रोपाई की शुरुआत हो गई है, जिससे फसल समय पर तैयार होगी और कटाई में भी देरी नहीं होगी।