पीरटांड: मोनाटांड में आदिवासी एकता समिति ने हूल दिवस मनाया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे मौजूद
आदिवासी एकता समिति के द्वारा पीरटांड के मोनाटांड में सोमवार को 2 बजे हूल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , सुरेश साव शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू कान्हू की प्रतिमा की विधिवत पूजा - अर्चना कर परंपरागत नृत्य से हुई, इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने सुरेश साव को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।