मोहड़ा: पथरौरा गांव में बंद घर से लाखों की चोरी, ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
Muhra, Gaya | Jun 17, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि उनका घर बंद था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे फोन पर सूचना मिली कि घर में चोरी हो गई है। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।