अलवर: अलवर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, पार्षद के घर का चबूतरा भी ढहाया गया
Alwar, Alwar | Jun 10, 2026 नयाबास सर्किल से ज्योतिबा फुले सर्किल तक बुधवार को नगर निगम और यूआईटी ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दो जेसीबी के साथ पहुंची टीम ने मार्ग पर अवैध पटाव, पिलर, टीनशेड और चबूतरे ढहा दिए। अधिकारियों के अनुसार लोगों ने 10-15 फीट तक सड़क घेर रखी थी।