फतुहा: ज्ञानचक गांव में अंधाधुंध फायरिंग, तीन युवक घायल
Fatwah, Patna | Nov 13, 2025 फतुहा पुलिस अनुमंडल के दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञान चक गांव में अंधाधुंध हुई फायरिंग में तीन युवक घायल हो गया है। घायल तीनों युवक ज्ञानचक गांव के साहुल कुमार, विकास कुमार और अंकित कुमार है। अंकित कुमार के सीने में गोली लगी है इसलिए उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दीदारगंज थाना पुलिस व डीएसपी-1अवधेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुटी है।