घाटमपुर: उधारी के पैसे के विवाद में गुमटी में आग लगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
शाखाहारी गांव में उधारी के पैसों को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक परचून की गुमटी में आग लगा दी।जितेंद्र खुटार इंग्लिश शराब ठेके के पास परचून की गुमटी और अंडे का ठेला लगाते हैं।पीड़ित के अनुसार बीती रात दिवाकर से उधारी के पैसों को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते आग लगाई गई।थाना प्रभारी ने रविवार सुबह 10बजे बताया जांच की जा रही है।