बिलासपुर: धर्मांतरण की सूचना पर गांव में मचा हड़कंप, प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म प्रचार का आरोप, पुलिस ने रामस्वरूप को पकड़ा
सोमवार को धर्मांतरण की सूचना पर गांव में मचा हड़कंप, प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म प्रचार का आरोप, पुलिस ने रामस्वरूप सूर्यवंशी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया, बिलासपुर जिले के ग्राम मोहरा में प्रार्थना सभा के दौरान कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोप है कि हिंदू समुदाय के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।