बेरो: सात प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने बेड़ो की विकास योजनाओं का निरीक्षण किया
Bero, Ranchi | May 23, 2026 बेड़ो: सात प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की टीम ने बेड़ो प्रखंड का दौरा कर मनरेगा और जेएसएलपीएस समेत विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया। बीडीओ राहुल उरांव की अगुवाई में अधिकारियों ने हरिहरपुर जमटोली और जरिया पंचायत में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की।