शाहजहांपुर: सदर बाजार के रेलवे स्टेशन स्थित होटल के कमरे में सुरक्षा गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सैजना मुकुंदपुर निवासी संजय कुमार हरिद्वार में एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे। आठ जून को उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में कमरा किराये पर लिया था। दरवाजा नही खुलने पर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सुरक्षा गार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।