शाहजहांपुर: कांट स्थित कांट रोड पर बैंको और वित्तीय संस्थानों के अंदर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ
लूट और छिनैती की घटनाओं को रोकने के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर कांट पुलिस ने कांट रोड पर बैंको और वित्तीय संस्थानो में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंको में आने वाले खाताधारकों से पूछताछ की। साथ ही उनके पास बैग की तलाशी ली। पुलिस ने बैंक मैनेजरों से बात संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।