शाहजहांपुर: थाना रोजा पुलिस ने अलग अलग गांव में दबिश देकर 2 NBW वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ शुरू
रोजा थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव के रहने वाले ध्रुव और गांव ऐंठा हुसैनपुर के रहने वाले सुधीर के खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं। पिछले काफी समय से दोनो आरोपी न्यायालय में पेश नही हो रहे थे ।न्यायालय से दोनो आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्लू वारंट जारी हुआ था। उसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों के गांवो में दबिश देकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।