शाहजहांपुर: ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर में घायल कंटेनर चालक की इलाज के दौरान हुई मौत, रोजा के अटसलिया के पास हुआ हादसा
थाना रोजा क्षेत्र के अटसलिया के पास शनिवार सुबह कंटेनर और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 43 साल के कंटेनर चालक बैजनाथ चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम बैजनाथ की मौत हो गई।