शाहजहांपुर: कांट के इंदेपुर निवासी युवक ने ऑटो चलाने के बदले रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कांट थाना क्षेत्र के इंदेपुर निवासी राजकुमार ने शुक्रवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपना आटो कांट से बरेली मोड़ तक चलाता है। कस्बे का रहने वाला विक्रम ठाकुर आटो चलाने के बदले हर महीने रंगदारी के रूप में 200 रुपये लेता है। आरोपी हर लकड़ी से लधे वाहनों से भी रंगदारी लेता है। पीड़ित ने कहा कि वह रंगदारी देकर बहुत परेशान हो चुका है।