अरनोद: सालमगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग को ले जाने के मामले में थाने के बाहर हुआ प्रदर्शन
प्रतापगढ़। जिले के दलोट क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर सालमगढ़ थाना पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कोटड़ी निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के ढोढर से नाबालिग और युवक को दस्तयाब कर सालमगढ़ थाने लाया गया, जहां नाबालिग के बयान सहित मामले की जांच की जा रही