कुडू: कुडू BDO मधुश्री मिश्रा ने बड़की चांपि व होटवार में योजनाओं का निरीक्षण किया, कर्मियों को दिए निर्देश
Kuru, Lohardaga | May 29, 2025 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मधुश्री मिश्रा ने गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बड़की चांपि पंचायत के बड़की चांपि एवं होटवार गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया।