बालूमाथ: जवाहर नगर मोहल्ले में बिजली करंट लगने से दो गायों की मौत,परिजन चिंतित, मुआवजे की मांग
शुक्रवार को बालूमाथ जवाहर नगर गेरवाटांड़ मोहल्ले में बिजली करंट लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई। उक्त मवेसी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय छट्ठू साव के पुत्र बालो साव की है। बालों साव बालूमाथ विद्युत उपकेंद्र में कर्मी का कार्य करता है।दोनों मवेशी मोहल्ला स्थित तुलसी साहू की घर की ओर चारा चरने गए थे कि ईसी दौरान बिजली के खंभे से लगी अर्थिंग तार की चपेटमें आ गए l