चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के आज हो रहे चुनाव को लेकर लॉ डिपार्टमेंट के अंदर और बाहर छात्रों ने नारेबाजी और हंगामा किया। उन्होंने समय से पहले वोटिंग बंद कर देने तथा कई स्टूडेंट्स वोट डालने से वंचित रह जाने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। तनाव को देखते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
#chandigarh #panjabuniversity #shortsfeed #shortsreels #instagramreels