ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से सेना के हवलदार विनोद कुमार सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
जगदीशपुर। भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत धनगाई थाना क्षेत्र के शिवराजी टोला निवासी भारतीय सेना के हवलदार विनोद कुमार सिंह (41) का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।