थरथरी: अरौत व सिरनावां पैक्स चुनाव के लिए 15 जुलाई को होगी वोटिंग
चंडी प्रखंड के अरौत एवं सिरनावां पैक्स चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही दोनों पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशियों ने गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू कर दिया है, जबकि समर्थकों के बीच भी चुनावी चर्चा गर्म हो गई है। बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने सोमवार की शाम 4 बजे बताया कि बिहार राज्य