बनकटवा: मोहर्रम को लेकर जितना थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की की गई अपील
पूर्वी चंपारण:- बनकटवा 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जीतना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की। इसमें हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।