शाहपुरा: पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिरुचि शिविर में दिखा उत्साह, शहर के विशिष्टजनों ने किया अवलोकन
भारत विकास परिषद शाखा शाहपुरा द्वार पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अभिरुचि शिविर में सिपाहियों का उत्साह देखने को मिल रहा है शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे शिविर में शहर के विभिन्न सामाजिक शैक्षणिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट जनों ने अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस शिविर का 24 मई को समापन होगा।