डिंडौरी: कलेक्टर ने जनसुनवाई आयोजित कर आवेदकों की सुनी समस्या, संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जनसुनवाई आयोजित कर मंगलवार दोपहर 1:00 तक जिले के विभिन्न विकासखंड से आए शिकायती आवेदन पत्रों समस्या सुनी। कलेक्टर ने शिक्षा आर्थिक सहायता पेयजल सड़क अनुकंपा नियुक्ति नामांतरण सहित विभिन्न विभागीय समस्याओं को सुना कुछ का तत्काल निराकरण करते हुए जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव न हो पाया उनके लिए समय सीमा निर्धारित किया।