बालूमाथ: गैस टंकी लदे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर, सड़क जाम
बालूमाथ पाकी मार्ग पर रविवार शाम 5 बजे थाना क्षेत्र के इचाक गांव के पास इंडियन गैस टंकी से लदे वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के करणदाग गांव अंतर्गत सुनेरी बांध टोला निवासी विनय गंझु के पुत्र गोपाल गंझु 30 वर्ष के रूप में हुई। जिसका प्राथमिक उपचार बालूमाथ CHC में करने के बाद रेफर किया गया l