चूरू: इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो भेजने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने युवक को कलेक्ट्रेट के पास से किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 15, 2025 चूरू शहर के एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर धमकी भरा विडियो भेजना महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने युवक को कलेक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल सुभाष कुमार ने शाम को बताया कि वार्ड संख्या 24 के जुल्फीकार ने आथुना मोहल्ला के अब्बास के खिलाफ परिवाद दिया था कि अब्बास ने उसे इंस्टाग्राम पर वीडियो भेजकर धमकी दी थी।