चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में पत्नी के शव को कंधे पर डालकर घूमता रहा पति, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
Churu, Churu | Apr 15, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया। जब एक 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसका पति अपनी पत्नी के शव को कंधे पर डालकर ले गया। इमरजेंसी वार्ड में अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन पति आक्रोशित हो गया और उसे इमरजेंसी के बाहर पार्किंग तक कंधे पर लेकर घूमता रहा। अस्पताल चौकी पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया।