चूरू: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पुकार ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, ड्यूटी टाइम में नदारद मिले डॉक्टरों को लगाई फटकार
Churu, Churu | Apr 15, 2025 चूरू के पीडीयू मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. महेश मोहन पुकार ने मंगलवार दोपहर एक बजे करीब राजकीय भरतिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी में डाॅक्टर्स के गैर हाजिर रहने पर नाराजगी जतायी और यहां तक कह दिया कि ऐसे डाॅक्टर्स पर सरकार ही कार्रवाई करें। डाॅ. पुकार ने निर्देश जारी किये कि अब ड्यूटी टाइम में घर पर प्रेक्टीस करने वाले डाॅक्टर पर कार्यवाही होगी।