चूरू: गांव जालेऊ के पास स्कूटी से गिरी 47 वर्षीय महिला, घायल का चूरू अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 15, 2025 चूरू जिले के रतनगढ़ में शिव महापुरण कथा सुनने के लिए मंगलवार को पति के साथ स्कूटी पर जा रही 47 वर्षीय महिला स्कूटी से गिर कर घायल हो गयी। घायल महिला को पति स्कूटी से उसको राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचा। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।