चूरू: बिसाऊ-गांगियासर रोड पर ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 17 वर्षीय नाबालिग की मौत, 2 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Apr 15, 2025 चूरू के निकटवर्ती बिसाउ- गांगियासर रोड पर ट्रक व पिकअप की भिड़ंत में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौत हो गयी, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गये। जिनमें दो घायलों को गंभीर हालत में 108 एंबूलेंस से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। यहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।