Nag Panchami 2026: काशी के रहस्यमयी नागकुआं में उमड़े भक्त, क्या यहां से जाता है नागलोक का रास्ता?
वाराणसी में नागपंचमी के पावन पर्व पर प्राचीन नागकुआं मंदिर (कारकोटक वापी) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नागदेवता को दूध, लावा और जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और नागेश्वर महादेव का अभिषेक किया।
मंदिर के महंत आचार्य कुंदन पांडे के अनुसार कारकोटक वापी का उल्लेख स्कंद पुराण के काशी खंड में मिलता है। पौराणिक मान्यता है कि नागराज कारकोटक ने नाग जाति की रक्षा के लिए इसी स्थान पर भगवान शिव की तपस्या की थी। इस स्थल को नागलोक जाने के द्वार और महर्षि पतंजलि की तपस्या से भी जोड़ा जाता है।
मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग को स्वयंभू और अनादि माना जाता है। आखिर क्या है नागकुआं का पौराणिक इतिहास और कारकोटक वापी से जुड़ा रहस्य? देखिए Live VNS की यह खास रिपोर्ट।
#NagPanchami2026 #NagPanchami #नागपंचमी #नागकुआं #नागकुआंमंदिर #कारकोटकवापी #कारकोटकनाग #नागराजकारकोटक #नागेश्वरमहादेव #काशी #वाराणसी #Kashi #Varanasi #Mahadev
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2026