दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
बहराइच में दिल दहला देने वाला हादसा, धान रोप रहे 12 साल के बच्चे को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ!
उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ टिकुरी गांव में घाघरा नदी किनारे धान की रोपाई कर रहे 12 वर्षीय मासूम सुनील सिंह पर एक विशालकाय मगरमच्छ ने हमला कर दिया।
जब तक परिवार और मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, मगरमच्छ पलक झपकते ही बच्चे को अपने जबड़े में दबोचकर गहरे पानी में खींच ले गया। ग्रामीणों की चीख-पुकार के बीच इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और राजस्व की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। वन विभाग ने ग्रामीणों और बच्चों को नदी से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है।
#Bahraich #CrocodileAttack #UPNews]