परिहार: प्रमुख कार्यालय में आग लगाने की कोशिश, बच्चों की संलिप्तता पर उठे कई सवाल
परिहार प्रखंड-अंचल कार्यालय के सामने प्रमुख कार्यालय में शनिवार को दो नाबालिगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। कर्मियों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि बच्चों की उम्र करीब आठ और दस वर्ष है। उनके पास पेट्रोल, प्लास्टिक ग्लास और माचिस थी। सवाल है कि इतनी कम उम्र के बच्चों को पेट्रोल और माचिस किसने उपलब्ध कराई? क्या किसी ने