देहरादून: विधायक हॉस्टल देहरादून के पास फ्लैट में मिली नाबालिग लड़की की लाश, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
देहरादून के रेस कोर्स क्षेत्र में विधायक हॉस्टल के पास एक फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में आज एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नाबालिग लड़की का पंखे से लटका शव मिला है। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जाँच शुरू कर दी है।