अररिया: कुपाड़ी पंचायत में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो सगी बहनें घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jul 4, 2026 अररिया जिले कुपाड़ी पंचायत में भुमि विवाद को लेकर हुई मारपीट कि घटना में दो सगी बहन गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है।