चिड़गांव: कुल्लू के क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज में छात्रों ने लगाए शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोप
कुल्लू के क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज में 100 से अधिक छात्रों ने आर्थिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न, फीस वसूली में अनियमितताएं और खराब हॉस्टल-सुविधाओं के आरोप लगाए हैं। एसएफआई ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और छात्रों के दस्तावेज लौटाने की मांग की है।